
बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बने डाॅ अमरदीप, बधाई देने वालों का लगा का तांता
आरा। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप को बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष एव जदयू महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ हुलेश मांझी को बाल संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत होने पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने द्वय नेताओ को बधाई और शुभकामना दिया वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य वरीय नेताओ का आभार प्रकट किया।
श्री भट्ट जे कहा कि डॉ अमरदीप के नेतृत्व में जदयू काफी मजबूत हुआ। इन्होंने पूर्व में मीडिया सेल एव शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए काफी मेहनत किया है। इन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में बाल संरक्षण आयोग नए कृतिमान स्थापित करेगा।
बधाई देने वाले अन्य लोगो मे जिला प्रवक्ता शम्भू प्रसाद सोनी, हम सेकुलर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक, अंशु सिंह सिकरिवाल, अंकित राय, रतिकांत तिवारी, शशि कुशवाहा समेत कई नेता है।