A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

चार श्रम कानून का एक मंच पर आकर करना होगा विरोध:-इरफान खान

चार श्रम कानून का एक मंच पर आकर करना होगा विरोध:-इरफान खान

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। कोयला उद्योग में नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के एनके एरिया सचिव इरफान खान ने कहा है की हमारी यूनियन इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयार है। साथ ही मजदूर भी हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट हों जाए, साथ ही सभी अपनी एकता का परिचय दें। और ये भी कहा यदि चार श्रम कानून लागू हो गया तो मजदूर धारना-प्रदर्शन भी नहीं कर पाएंगे आपकी आवाज को पूर्ण रूप से दबा दिया जाएगा  इसलिए अपने हक व अधिकार के लिए हड़ताल में अधिक से अधिक लोग शामिल हों।केन्द्र सरकार मजदूर संगठन को समाप्त करने की साजिश कर रही है। नौ जुलाई की हड़ताल को इस बार हर हाल में सफल बनाना है, एवं हर मजदूर को एकजुट हो कर इस हड़ताल में शामिल होने की अपील भी की है।

Back to top button
error: Content is protected !!