
आज दिनांक 06.07.2025 को मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। वरीय पदाधिकारियों ने मार्ग में आने वाले सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया तथा तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
[yop_poll id="10"]





