A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू

पहले दिन चुडीमियांन व बीदासर में आयोजित हुआ शिविर

1750828358739

 

सीकर. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। पहले दिन चुडीमियांन व बीदासर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए। शिविर में उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, तहसीलदार फारूक अली,नायब तहसीलदार बाबूलाल, पंचायत समिति की विकास अधिकारी श्रीमती रोमा सहारण सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने आमजन की समस्या को सुना तथा मौके पर निस्तारण किया। पखवाड़ा 9 जुलाई तक चलेगा। जो प्रतिदिन शिविर प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, ऊर्जा, जलदाय, जल संसाधन, कृषि एवं उद्यानिकी, वन, खाद्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वायत्त शासन विभाग से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे। शिविरों की समुचित निगरानी एवं संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!