छत्तीसगढ़
Trending

पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भक्ति और भव्यता का संगम — श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियाँ शुरू

श्रद्धा की छांव में, व्यवस्था की डोर थामे — विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में रथ यात्रा का संकल्पIMG 20250625 WA0027 IMG 20250625 WA0028

जब सेवा बने संकल्प और आस्था बने आयोजन — रथ यात्रा को लेकर पुरंदर मिश्रा जी की ऐतिहासिक पहलIMG 20250625 WA0029 IMG 20250625 WA0030 IMG 20250625 WA0031

रायपुर – श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 की भव्य तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने की | इस बैठक में यात्रा को पारंपरिक गरिमा, सामाजिक समरसता और धार्मिक श्रद्धा के अनुरूप अत्यंत भव्य, शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक रूप में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई | बैठक में रथ निर्माण की गुणवत्ता, आकर्षक सजावट, यात्रा मार्ग की समुचित सफाई, सुरक्षा प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय, मार्ग में छाया और पेयजल की समुचित व्यवस्था, की रूपरेखा, मार्ग में स्वागत स्थलों की सज्जा तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं विशिष्ट अतिथियों हेतु विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की गई | इन सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए समिति के सक्रिय सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विभागों में कार्य विभाजन किया गया ताकि आयोजन के प्रत्येक चरण में समन्वय और अनुशासन बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े | इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने कहा कि “श्री जगन्नाथ रथ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि हमारी सामाजिक चेतना, लोक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक एकता का जीवंत प्रतीक है, जिसे हम सब मिलकर श्रद्धा और सहभागिता के साथ हर वर्ष भव्यता से सम्पन्न करते हैं और इस बार भी यह आयोजन ऐतिहासिक बनाना हमारा संकल्प है” | उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से रथयात्रा की गरिमा को बनाए रखते हुए सेवा व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की | बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मंदिर समिति के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को पूर्ण सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!