A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशमहासमुंद

शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं बेपरवाह शिक्षक 

शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं बेपरवाह शिक्षक

महासमुंद -छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर है जहां सराईपतेरा में प्राथमिक शाला  के प्रधान पाठक की  मनमानी सामने आई हैं, पिछले शनिवार को सुबह स्कूल में जहां 7. 30 बजे स्कूल पंहुचना रहता है वहीं  प्रधान पाठक मंगल प्रसाद साहू  9.45 बजे स्कूल पंहुचते हैं, ऐसे हालात में शिक्षक के स्कूल पहुंचते तक बच्चे भगवान भरोसे स्कूल में बैठे थे। मीडिया की टीम जब मॉर्निंग स्कूल पंहुची तब बच्चे स्कूल का ताला खोलते नजर आए,जबकि शिक्षकों का कहीं पता नहीं था।

बताया गया है कि स्कूल में 12 बच्चों के लिए तीन टीचर्स पदस्थ हैं, जिसमें एक शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि अन्य शिक्षक प्रशिक्षण पर गए थे ऐसे में प्रधान पाठक मंगल प्रसाद साहू की जिम्मेदारी थी कि वह बच्चों को पढ़ाने  में समय दें लेकिन उन्होंने भी समय पर स्कूल न पंहुच कर अपनी मनमानी का साक्ष्य दे दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल में प्रधान पाठक की ओर से मध्याह्न भोजन का भी संचालन किया जा रहा है, लेकिन बच्चों को पिछले कई दिनों से दाल नहीं मिल रही है, जिससे स्पष्ट है कि प्रधान पाठक ने छात्रों के  भविष्य को दांव पर लगा दिया है, स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति नही होने  को लेकर जब समन्वयक नेहरू लाल चौधरी से दूरभाष पर बात की गई तब उनका कहना था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है और मैं स्वयं भी छुट्टी पर हूं। बहरहाल ऐसे लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था  चौपट होती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि ऐसे बेपरवाह शिक्षक पर विभागीय अफसर कार्रवाई करते हैं या सब कुछ चलता कर देते हैं? ( ब्यूरो रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!