?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

7 वर्षीय कृष्णा किशोरी व्यास सुनाएंगी “नानी बाई का मायरा” कथा 

8 से 10 फरवरी को महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित सीएम गार्डन में होगा नागेश्वर महादेव गणेश मंदिर के 25वें रजत महोत्सव का आयोजन

1738850153474

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

सीकर. नागेश्वर महादेव गणेश मंदिर के 25वें रजत महोत्सव का 8 से 10 फरवरी को महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित सीएम गार्डन सीकर में आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 7 साल की कृष्णा किशोरी व्यास ‘नानी बाई का मायरा’ कथा सुनाएंगी। कथा वाचक कृष्णा किशोरी व्यास ने बताया कि यह आयोजन 8 से 10 फरवरी तक चलेगा। 8 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। 10 फरवरी को कथा समापन पर महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अनेक साधु-संत भाग शामिल होंगे।

नागेश्वर सेवा समिति के सदस्य शिव कुमार ने बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन रजत जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सिंगर पूजा डोटासरा, बल्ली मोहनवाड़ी भी अपनी धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का मायरा सीकर में पहली बार हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी संतोष जांगिड़, प्रियंका जांगिड़, संपत जांगिड़, आशा शर्मा, संगीता, सुमन, सतीश मितावा, महंत शशि शर्मा, पंकज शर्मा, नेमीचंद मुकुंदा राम, बनवारी, राकेश सांवरमल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!