A2Z सभी खबर सभी जिले की

विभिन्न मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विभिन्न मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हजारा, पीलीभीत । पीलीभीत जनपद के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है । इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर जनपद की पुलिस को वांछित चल रहे वारंटियों के खिलाफ भी विशेष तौर पर अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी अभियान के तहत थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार के कुशल नेतृत्व में हजारा पुलिस ने सोमवार को को विशेष अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग अलग जगहों से छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों के नाम उमेश पुत्र रामवृक्ष निवासी शास्त्री नगर /मजदूर बस्ती राहुल नगर, शान मोहम्मद व जान मोहम्मद पुत्र गण निजामुद्दीन निवासी नहरोसा तथा राजू सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज / बाजारघाट बैल्हा थाना हजारा जनपद पीलीभीत हैं।
थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार ने हमें बताया कि सोमवार को एक विशेष अभियान के दौरान चार वारंटी जो लंबे समय से विभिन्न मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे थे। और अदालत ने इनके खिलाफ वारंट जारी किये थे। पुलिस इनकी काफी दिनों से सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आगे उन्होंने कहा कि पकड़े गए चारों वारंटियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक रविंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल आशु कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र वर्मा के साथ साथ महिला कांस्टेबल शिवानी मौर्य मौजूद रही थीं ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!