उज्जैन :- तराना तहसील के ग्राम कनासिया सरकारी अस्पताल का मामला। मरीजों द्वारा सरकारी अस्पताल में पहुंचकर
डॉक्टर्स व स्टाफ पर पूरा भरोसा करते हुए उपचार व जांच करवाते हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल की जांच रिपोर्ट ही गलत निकल जाये तो ऐसे में मरीज की जान तो खतरे में पड़ जाती है वहीं सरकारी अस्पतालों की विश्वसनीयता भी खत्म होती है। ऐसा ही एक मामला तराना तहसील के ग्राम कनासिया सरकारी अस्पताल में सामने आया जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कम्पलीट ब्लड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पर शंका होने के बाद
प्रायवेट लैब में जांच कराई।
दोनों रिपोर्ट में भारी अंतर आया।
यह था मामला
नितेश जैन निवासी कनासिया ने 4 मई को कनासिया सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी
नेहा, जो की विगत 10 वर्षो से शुगर की बीमारी से पीड़ित है कि कम्पलीट
ब्लड जांच के लिये सेम्पल कनासिया सरकारी अस्पताल को दिया, जिसकी रिपोर्ट उन्हें 13 मई को प्राप्त हुई। जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव का उल्लेख था। नितेश जैन ने बताया कि नेहा कि कनासिया सरकारी अस्पताल कि जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने पर उन्हें शंका हुई तो उन्होंने उज्जैन आकर प्रायवेट लैब में नेहा जैन का ब्लड टेस्ट करवाया वहां से जो जाँच रिपोर्ट मिली वह चौंकाने वाली थी। सरकारी अस्पताल की जिस रिपोर्ट में नेगेटिव का उल्लेख था वही प्रायवेट लैब में बीमारी यथावत अथवा बढ़ी हुई मिली।
नितेश जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की सरकारी अस्पताल से मिली ब्लड जांच रिपोर्ट गलत होने की शिकायत सीएमएचओ डॉ प्रमोद अर्गल तराना से की तो उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है आप लैब टेक्नीशियनजब से बात करो। यदि रिपोर्ट गलत निकलती है तो उन पर क्या कार्रवाई की जाती है इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है। नितेश जैन का कहना है कि यदि सरकारी अस्पताल में मरीजों की जांच में इस प्रकार की लापरवाही की जा रही है तो मरीजों का कैसे उपचार किया जाता होगा।
5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गौरझामर पुलिस ने किया गिरफतार
25/08/2026
कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं* *सिंचाई, मुआवजा, बिजली और पीएम आवास योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग* *संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा की आवश्यकता है और योजना का लाभ मिलने से खेती-किसानी में सहूलियत होगी। वहीं तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखासार सरपंच द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत केबल से जुड़ी समस्या के निराकरण की मांग करते हुए संबंधित कार्य जल्द कराए जाने का आग्रह किया गया। रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव ने भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए अपने मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा सहायता की मांग की। उन्होंने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तेज बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह जर्जर होकर गिर गया, जिसके चलते उन्हें टूटे हुए मकान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी तरह संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा योजना की लंबित राशि दिलाने की मांग की। आवेदन के अनुसार उनके पुत्र की 23 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आवश्यक दस्तावेज एवं जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। आवेदक ने बताया कि संबंधित विभाग एवं न्यायालय को भी पत्राचार किया जा चुका है और उन्होंने 5 लाख रुपये की बीमा राशि शीघ्र दिलाने का आग्रह किया है। ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं मकान बाउण्ड्रीवाल के मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि उनकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि पर मकान तथा बाउंड्रीवाल स्थित है, जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान करने की मांग की। शहर के चिंगराजपारा की श्रीमती गनेशिया मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने ऑफलाईन आवेदन भरा था। नाम आबंटन सूची में आने के बाद भी आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सकरी तहसील के केकराड़ निवासी शिवकुमार धु्रव ने धान पर्ची में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज होने से हो रही समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम से दर्ज भूमि संबंधी रिकॉर्ड में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज है। उन्होंने जांच कर धान पर्ची आवश्यक सुधार कराने की मांग की। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। रचना/ –00–
25/08/2026
जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
25/08/2026
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आवासीय विद्यालय पावटा में
25/08/2026
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण
25/08/2026
प्रशिक्षु पटवारियों की परीक्षा आयोजित; अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण
25/08/2026
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : आरओ एवं एआरओ का प्रशिक्षण बुधवार को
25/08/2026
प्रयागराज की बेटी सेजल केसरवानी ने सी.एस. परीक्षा में लहराया परचम, हासिल की दूसरी रैंक
25/08/2026
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जुलाई की अपराध गोष्ठी आयोजित, आम नागरिक की सुरक्षा पुख्ता करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर कप्तान का फोकस, लावारिस लाशों को हल्के में न लेने की नसीहत, गहराई से जांच करने के दिए निर्देश।
25/08/2026
लगातार भारी बारिश के कारण पुलिया ढहने से कुरूडीह- करमंदी दोनों गांवों के बीच आवागमन ठप………………
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!