ताज़ा खबर

*शाहगंज पुलिस ने किया लूट का किया पर्दाफास*

02 आरोपी गिरफ्तार, लुटा गया माल बरामद*

 

*घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी ने अति.पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी बुदनी श्री शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र में लूट के प्रकऱण में तत्काल आरोपी का पता लगाने हेतु दिशा निर्देश दिये थे । थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अपराध क्र 150/24 धारा 394,34 भादवि में अज्ञात लूट के आरोपियों का पता लगाने में सफलता प्राप्त की है ।

*घटना क्रम* – दिनाँक को 07/06/24 को फरियादी दीपक पिता परसराम यादव उम्र 38 साल निवासी ग्राम जवाहरखेडा थाना शाहगंज जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.06.24 को फरियादी कृषि उपज मंडी सेमरी हरचंद जिला नर्मदापुरम से धान बेचकर वापस अपने घर आ रहा था एवं धान के रुपए 95800/- उसके पास थे तभी रास्ते में नारायणपुर हनुमान मंदिर की मढिया के पास आम के पेड़ के नीचे दो अज्ञात व्यक्तियो ने अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल से फरियादी के ट्रैक्टर के सामने खड़ी कर सिर में डंडा मारकर जेब में रखे 95800 रुपये निकाल कर लूट लिए व दोनों लड़के मोटरसाइकिल से भाग गए । रिपोर्ट पर थाना शाहगंज में अपराध पंजीबध्द किया गया।

 

*पुलिस द्वारा कार्यवाही* – उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु सीसीटीवी फुटेज देखे गये एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर मुखबिर मामुर किये गये थे व अज्ञात आरोपियो की पतारसी में थे कि दिनांक 11/06/24 को थाना प्रभारी शाहगंज को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना करित करने वाले हुलिए के दो व्यक्ति प्लेटिना मोटर साइकिल के साथ जैत जोड पर बैठे है मुखबिर की सूचना को गंम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी शाहगंज द्वारा तत्काल टीम को आरोपियो की धरपकड एवं त्वरित कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जहां जैत जोड पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा । पकड़े गये व्यक्तियो से अपराध की घटना के संबंध में योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ की गई तो आरोपियो द्वारा दिनांक 07.06.24 को फरियादी के साथ 95800/- रुपये की लूट करना स्वीकार किया आरोपीगणों से घटना में उपयोग की गई मो.सा. व लूट की राशि बरामद की गई । बाद आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

 

*सराहनीय भूमिकाः*- निरी. पंकज वाडेकर, उनि कृष्णा मंडलोई, प्र.आऱ.सचिन जाट, प्र.आऱ. विघासागर, आर. नरेन्द्र चौरे, आर. अनुज यादव, आर.संदीप मेहर, आर.अनिरुध्द पटेल, आर. लोकेश जाटव, आर.चालक दिनेश गठोले, म.आर.सारिका चौहान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका IMG 20240612 WA0193रही

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!