?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

ग्‍वालियर में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए पंजीयन जारी

कलेक्टर श्रीमती चौहान की पहल पर फिर से शुरू हो रही है नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस

ग्‍वालियर। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिये शुरू होने जा रही नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस में प्रवेश के लिए अब तक 120 विद्यार्थी अपना पंजीयन करा चुके हैं। पंजीयन के लिये 2 जुलाई अंतिम तिथि है। इस दिन प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक पंजीयन कराया जा सकता है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर साइंस कॉलेज में फिर से यह नि:शुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा कोचिंग क्लासेस के सहयोग से साइंस कॉलेज में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिये नि:शुल्क कोचिंग संचालित की जायेगी।
जिन जरूरतमंद छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया पाया है वे 2 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। मोबाइल फोन नम्बर 70497-81332 पर संपर्क कर कोचिंग के लिये अपनी सीट सुरक्षित कराई जा सकती है।
Back to top button
error: Content is protected !!