A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

देशी बम के साथ धराया अपराधी मुकदमा दर्ज गया जेल

देशी बम के साथ धराया अपराधी मुकदमा दर्ज गया जेल

लीलापुर-प्रतापगढ़। पांच देशी बम के साथ धराया अपराधी युवक मुकदमा दर्ज भेजा गया जेल पकड़े गए युवक का है अपराधिक इतिहास विभिन्न थानों में दर्ज है आरोपी के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डा. अनिल कुमार के निर्देशन में आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आठ जुलाई को समय दोपहर 01.50 बजे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, प्रतापगढ़ संजय राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज रामसूरत सोनकर के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज नीरज कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 कबीरदास मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिरऊ का पुरवा बेलहा के पास से मो0 सद्दाम पुत्र सफी मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी मदनगढ़ बेलहा थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को 05 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मो0 सद्दाम उपरोक्त के कब्जे से 05 देशी बम बरामद किया गया जिसके संबंध में थाना लालगंज में मु0अ0सं0 260/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त मो0 सद्दाम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 354/2019 धारा 307, 323, 324, 325, 427, 452, 504, 506 भादवि थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ । मु0अ0सं0 184/2020 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 307 भादवि थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़। मु0अ0सं0 285/2020 धारा 2/3 गैंगैस्टर एक्ट थाना लालगंज, जनपदद प्रतापगढ़ ।मु0अ0सं0 187/2020 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ । मु0अ0सं034/2021 धारा3/25 आर्म्स एक्ट थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ । 27/2021 धारा 323, 379 भादवि थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि पांच देशी बम के साथ एक अपराधी युवक को गिरफ्तार किया गया है आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!