ताज़ा खबर

बिजली की आंख मिचौली से आमजन बेहाल/कांग्रेस

” बिज़ली की आंख मिचौली से आमजन बेहाल _ कॉंग्रेस ”
उमस भरी गर्मी में प्रतिघंटा 15 से 20 मिनट बिज़ली का कटना तो कभी-कभी मेंटेनेंस के नाम पर कई घंटे बिज़ली गायब रहने से गयावासि बेहाल है, भीषण गर्मी में परेशान हैं।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, उज्ज्वल कुमार, उदय शंकर पालित। अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह आदि ने कहा कि देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल गया जिला में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में पांच से छह घंटे बिज़ली कटने से आमजन बेहाल है, जबकि सम्पूर्ण बिहार में मांग से ज्यादा बिज़ली उपलब्ध रहने, देशभर के सभी राज्यों से ज्यादा बिहार में बिज़ली का रेट होने के बाबजूद स्थानीय स्तर पर तार, ट्रांसफॉर्मर, आदि की जर्जर व्यवस्था, कर्मचारियों की कमी आदि के चलते यह हालात बनी हुई है।
नेताओं ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार सम्पूर्ण राज्य में स्मार्ट मीटर घर, घर लगाने को आतुर हैं, तो दुसरी ओर बिज़ली विभाग से इस भीषण गर्मी में 24 घंटे बिज़ली की कोई गारंटी नहीं है।
नेताओं ने कहा कि कई घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिज़ली चार्ज में पहले से ज्यादा बढ़ने की शिकायत आम बनी हुई है, लोग स्मार्ट मीटर की तरह-तरह की शिकायतें कर रहे हैं।
नेताओं ने राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, तथा दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से अति प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया जिला में 24 घंटे बिज़ली सुनिश्चित कराने की मांग किया है।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!