
प्रधानमंत्री के आवाहन पर चलाया जा रहा एक पेड़ मां के नाम अभियान

प्रतापगढ़ के जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की शुरुआत की जहां पौधों को लोडर गाड़ी में लाद कर सभी मंडलों और बूथों में पहुंचाने का काम किया गया
इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आवाहन पर प्रतापगढ़ के सभी मंडलों के साथ साथ सभी सेक्टर और बूथों में कार्यकर्ताओं द्वारा पेड़ लगाए जाएंगे
बदलते पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पेड़ों के अहम भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता पेड़ हमें बीमारियों से बचाने के साथ-साथ शुद्ध हवा प्रदान करते हैं
पर्यावरण संरक्षण हम सब का प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधे जरूरी है।
ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं तथा धरा को हरा भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल अभियान न रहकर अब पूरे देश में जनआंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव का प्रकटीकरण हैं। आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, अतुल शुक्ला जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, जिला मंत्री पवन वर्मा भाजपा किसान मोर्चा, कुलदीप मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, के साथ किसान मोर्चा के अन्य सभी पदाधिकारी रहे मौजूद,




