ताज़ा खबर

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शस्त्र सहित 04 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया।

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शस्त्र सहित 04 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया।IMG 20240722 WA0293IMG 20240722 WA0294

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध/अपराधियों के विरुद्द गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 22-07-2024 को थाना बिल्सी पुलिस द्वारा 02 अभि0गण 1.कमल पुत्र भूरे लाल निवासी ग्राम नगला डल्लू थाना बिल्सी जिला बदायूँ के कब्जे से बरामद एक तमन्चा 315 बोर मय एक कारतूस 315 बोर तथा 2. राम खिलाड़ी पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम बरनी थाना बिल्सी बदायूं के कब्जे से बरामद एक तमन्चा 12 बोर मय दो कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बिल्सी पर कमल उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0293/24 धारा 3/25 (1-B)A आयुद्ध अधिनियम व अभि0 राम खिलाडी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0294/24 धारा3/25 (1-B)A आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गय । उपरोक्त अभि0 को न्याया0 के समक्ष पेश किया गया।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभि0 1. शिवम पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम अटसेना थाना दातागंज जिला बदायूँ को ( 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभि0 शिवम पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम अटसेना थाना दातागंज जिला बदायूँ के विरूद्ध थाना दातागंज पर मु0अ0स0 302/2024 धारा 3/25 (1-B)(a) A. ACT पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना बिल्सी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त तेजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बौबी पुत्र राकेश बाबू नि0 ग्राम बैरमई खुर्द थाना बिल्सी जनपद बदायूं के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना बिल्सी पर अभि0 तेजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बौबी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 295/24 धारा 3/25 (1-B)A आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया । उपरोक्त अभि0 को न्याया0 के समक्ष पेश किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!