A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरियाछत्तीसगढ़

*प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने कि जद्दोजहद में जुटा प्रशासन एसडीएम ने जारी किए निर्देश अब होगी कुर्की*

सोनहत / कोरिया प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सोनहत जनपद पंचायत में स्वीकृत आवासों में से लगभग 850 आवास अपूर्ण है इन आवासों को पूर्ण कराने हेतु समय-सीमा बैठक में निरंतर कोरिया कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा समीक्षा ली जाती है एवं सभी एस.डी.एम. को स्पष्ट निर्देश दिये है कि निर्माण नहीं करने वाले सभी आवास हितग्राहियों से राशि वसूल की जावे। जिसके बाद एस.डी.एम. सोनहत राकेश साहू ने 19 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिनांक 12.07.2024 को पेशी बुलाया गया एवं 10 दिवस के भीतर निर्माण प्रारंभ कर सूचना प्रदान करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् आज दिनांक 22.07.2024 को औचक निरिक्षण कर सभी आवास की यथा स्थिति से अवगत हुए तथा अब कार्यवाही करने के लिए एक्शन मोड़ में आ चुके है।

IMG 20240723 WA0006

निरिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों को कुर्की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये है। अब उन सभी लोगो की कुर्की किया जाना तय माना जा रहा हैं तथा एस.डी.एम. ने स्पष्ट कर दिया है कि आवास निर्माण नहीं करने वाले हितग्राही शासन को राशि वापस करें अन्यथा उन पर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी जिसमें होता यह है कि उस व्यक्ति की सम्पत्ति को शासन द्वारा कानूनी रूप से अधिग्रहण कर निलामी की जाती है तथा उस राशि से शासन को भरपाई की जावेगी। एवं साथ-साथ यह भी कहा गया है कि यदि वे अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लेते है तो उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जावेगी तथा उनको मिलने वाली शेष राशि का भी भुगतान जनपद पंचायत से कराया जायेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!