
’20 हजार रुपये के लेन देन के विवाद पर युवक पर धारदार हथियार से
किया प्रहार

अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर के ऊपरकोट कोतवाली इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला घायल कर दिया । घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया । पीड़ित का आरोप है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए । सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर आ गई । मामले की जांच में पुलिस जुटी है । बता दें कि पीड़ित युवक थाना देहलीगेट क्षेत्र का रहने वाला है । विवाद 20 हजार रुपये का है ।
‘






