A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल
Trending

सांसद के खिलाफ परिवाद दर्ज

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

सांसद के खिलाफ परिवाद दर्जScreenshot 2024 0418 160650

 

सांसद सतीश गौतम के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता पंडित केशवदेव की याचिका को अदालत ने परिवाद के तौर पर दर्ज किया है । याचिका में सांसद पर दो लोगों को केशवदेव के घर भेजकर फोन पर बात करने और अपहरण करा हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है । एमपी – एमएलए मामलों की सुनवाई वाली निचली अदालत सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग प्रशांत शुक्ला की कोर्ट ने मामले में 20 अगस्त तारीख नियत की है । याचिका के अनुसार वाकया पिछले वर्ष तीन अक्तूबर का है । दो व्यक्ति काले रंग की गाड़ी से केशवदेव के घर पहुंचे और कहा कि सांसद ने भेजा है । हमारे साथ चलकर उनसे बात कर लो । बीमारी के चलते केशवदेव ने जाने से मना कर दिया तो अगले दिन वह फिर पहुंचे और मोबाइल फोन से सांसद की बात केशवदेव से कराई । आरोप है कि सांसद ने केशवदेव को धमकी दी । इस मामले में 17 अक्तूबर 2023 को याचिका दायर की गई । 12 जुलाई को इसे प्राइवेट इस्तगासा के रूप में दर्ज करने का अनुरोध किया । याची के अधिवक्ता विजेंद्र पाल गुप्ता के अनुसार अब वे बयान दर्ज कराने के साथ अपने साक्ष्य पेश करेंगे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!