A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल
Trending

अलीगढ़ और कानपुर के बीच कल से दौड़ेगी मेमू फास्ट ट्रेन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

अलीगढ़ और कानपुर के बीच कल से दौड़ेगी मेमू फास्ट ट्रेनScreenshot 2024 0418 160650

 

कानपुर- अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन एक अगस्त से दौड़ेगी । इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी । एक अगस्त से 31 जनवरी 2025 तक छह महीने के ट्रायल पर इस ट्रेन को दौड़ाया जाएगा । इसके बाद राजस्व प्राप्ति के आधार पर इसका संचालन भविष्य में भी जारी रहने उम्मीद है क्योंकि यह ट्रेन गोमती एक्सप्रेस के ठीक बाद चलेगी और उसके विकल्प के रूप में काम करेगी । उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04189 अप और 04190 डाउन फास्ट मेमू अलीगढ़ – कानपुर के बीच एक अगस्त से चलेगी । ट्रेन नंबर 04189 अप मेमू ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 07:15 बजे चलकर पनकीधाम , रूरा , झींझक , फफूंद , इटावा , भरथना , शिकोहाबाद , फिरोजाबाद , टूंडला , हाथरस स्टेशन पर ठहराव के बाद दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी । अलीगढ़ से 04190 डाउन मेमू ट्रेन दोपहर 01:40 बजे चलकर हाथरस , टूंडला , फिरोजाबाद , शिकोहाबाद , भरथना , इटावा , फफूंद , झींझक , रूरा , पनकीधाम स्टेशन पर रुकते हुए शाम 07:45 बजे कानपुर पहुंचेगी । इस रूट पर चलने वाली गोमती एक्सप्रेस में भीड़ रहने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है । नई डाउन मेमू ट्रेन का संचालन गोमती के जाने के दस मिनट बाद होगा । इसका ठहराव भी उन स्टेशनों पर है , जहां गोमती एक्सप्रेस रुकती है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!