
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
कटनी जिले के रीठी विकास खंड मुख्यालय में संचालित पीएम श्री बालक माध्यमिक शाला रीठी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती सुरेखा चौकसे अपनी 42 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के पश्चात बुधवार को सेवानिवृत हुईं। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीठी प्रवीण तिवारी जी, बीआरसी राकेश सिन्नारकर, संकुल प्राचार्य भारत सिंह की मौजूदगी में शिक्षकों ने उनका सम्मान किया और विदाई दी। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हो रहीं शिक्षिका सुरेखा चौकसे के कार्यकाल की सराहना की साथ ही उनका शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया और उपहार भेंटकर उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस दौरान रीठी विकास खंड के नवागत बीईओ प्रवीण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता। भावभीनी बिदाई के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षिका सुरेखा चौकसे की आंखें भी नम हो गईं। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए शिक्षिका सुरेखा चौकसे द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस दौरान कृष्ण कुमार, अंजना शुक्ला, शालिनी, पुष्पलता मिश्रा, अजय नामदेव, शिवानी कंदेले, किरण परौहा, देवी सिंह ठाकुर, पंचम सिंह ठाकुर, रवि जैन, विपिन तिवारी, मनोज शुक्ला, सोमदत्त तिवारी, अजय सोनी, द्वारका विश्वकर्मा, निर्मल गुप्ता, पंचम लाल नामदेव, मुस्ताक अहमद, सीएल तिवारी, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य जन उपस्थित थे।



