A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ नगर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से युवक की मौत

परिवार वालों ने झोलाछाप पर लगाया गलत उपचार करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ​भिजवाया

1 3

कांठ में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से युवक की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस।
कांठ (मुरादाबाद)
कांठ नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा फल विक्रेता को लगाए गए गलत इंजेक्शन से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने झोलाछाप पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने झोलाछाप के ​खिलाफ संबं​धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ​भिजवाया है।

कांठ नगर क्षेत्र के मोहल्ला महमूदपुरा का रहने वाला 42 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र विजयपाल सिंह फल और स​ब्जियां बेचने का काम करता है। वह दो दिन से कुछ बीमार था, जिस पर उसने नगर के ही मोहल्ला घोसीपुरा में झोलाछाप डॉक्टर सलमान के क्लीनिक पर पहुंचकर दवाई ली। शनिवार को अचानक अरविंद के पेट में दर्द हुआ तो परिवार के लोग उसे सलमान के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां उसने अरविंद को इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद अरविंद की मौत हो गई। उसे अन्य चिकित्सक को भी दिखाया गया, लेकिन उन्होंने उसे मृत घो​षित कर दिया। झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने और सही ढंग से उपचार न करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार वाले सलमान के क्लीनिक पर पहुंच गए।
यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कांठ पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल करने के बाद मृत अरविंद के भतीजे हर्ष कुमार के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर सलमान के ​खिलाफ संबं​धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद ​​भिजवाया है।
— अरविंद की मौत के बाद क्लीनिक बंद कर झोलाछाप फरार
कांठ नगर के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी फल विक्रेता अरविंद कुमार की झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से मौत होने के बाद से झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल पाया। वहीं दूसरी ओर अरविंद की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी सर्वेश, बेटी पिया, बेटे जतिन, पिता विजयपाल सिंह, भाई संजय कुमार, बंटी आदि परिवार वालों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, संवाददाता 
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!