A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

अपग्रेड हाई स्कूल विद्यालय में विज्ञान परिक्षण: छात्रों ने समझा एसिड, बेस और साल्ट के गुणधर्म

अपग्रेड हाई स्कूल हदियाबाद में एसिड-बेस-साल्ट परिक्षण से उभरी वैज्ञानिक सोच

IMG 20240810 WA0083

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के प्लस टु उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हदियाबाद में शनिवार को छात्रों के बीच एक विज्ञान परीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें एसिड, बेस और साल्ट (लवण) के गुणधर्मों का अध्ययन कराया गया। इस परीक्षण में कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न रसायनों के साथ प्रयोग कर उनके प्रभावों का निरीक्षण किया।विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अजीत कुमार अचल ने छात्रों को एसिड, बेस और साल्ट की पहचान, उनके रंग परिवर्तन और पीएच मान के आधार पर परीक्षण के विभिन्न चरणों को समझाया। छात्रों ने इस परीक्षण के दौरान लाल और नीले लिटमस पेपर, पीएच पेपर और अन्य आवश्यक उपकरणों का उपयोग कर रसायनों के गुणधर्मों का निरीक्षण किया।इस परीक्षण का उद्देश्य छात्रों को रसायन विज्ञान की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझाना था।छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ इस परीक्षण में भाग लिया और अपने अनुभवों को साझा किया। इस आयोजन के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन मिला और उन्हें सीखने का एक नया दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय ने इस परीक्षण व प्रयोगिक कक्षा की सराहना की और कहा कि इस तरह के व्यावहारिक अनुभव छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे प्रयोगों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।मौके पर ओम प्रकाश राय, अजीत कुमार अचल, संदीप कुमार ओझा, पियूष कुमार पाण्डेय, रेणु कुमारी, मो. नुरूद्दीन, प्रमोद कुमार, चितरंजन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!