
स्वतंत्रता दिवस पर वीर सपूतों को नमन कर तिरंगे को दी गई सलामी I
कोरबा जिला संपादक नरेन्द्र कश्यप :- ग्राम पंचायत कुरूडीह] कुदरी में तिरंगा शान से लहराया। कार्यालय प्रतिष्ठान] एवं हर घर की छत पर तिरंगा सांस्कृतिक विविधता में एकता बिखेरता शान से लहराता रहा। बीच–बीच में हवा की रफ्तार तेज होकर तिरंगा को चूमकर उमंगित हंसी के साथ आसमान को गुंजायमान कर रही थी।

आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कुरूडीह, कुदरी में आजादी में कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। जिसमें मुख्य अथिति ग्राम सरपंच श्रीमति सावित्री मरकाम पंचगण व शाला समिति के अध्यक्ष, सदस्य, शिक्षकगण एवं गांव के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे I

II जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़ II














