आष्टा। प्रत्येक वर्ष की परंपरा का निर्वाहन करते हुए इस वर्ष भी निर्धन परिवार को बांटी मिठाई, राखी, गोला एवं नए कपड़े। समाजसेवी आष्टा युवा संगठन ने निर्धन असहय परिवारों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करते हुए, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ऑपरेशन मुस्कान का आयोजन किया।
आष्टा नगर के समाजसेवी युवा संगठन द्वारा ऐसे परिवार जिसमें मुखिया नहीं है वहीं निर्धन परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया आया है, जिसमे रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने हेतु कपड़े, राखी, मिठाई, एवं अन्य उपहार नगर के ग्यारह परिवार के तीस सदस्यों को दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह जी मेवाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू जी गुणवान, भाजपा पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष संजू सोनी पांचम, पार्षद तेजसिंह राठौर, पूर्व पार्षद पंकज यादव, विपिन सिंघी, महेश राठी,राजा राम मालवीय, इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि आष्टा युवा संगठन बेहतरीन कार्य कर रहा है, गरीबों की मदद करता है तो कही फोटो नहीं लेता है ये अपने आप में उन लोगों के लिए बहुत अच्छा उदाहरण है जो दिखावे के साथ मदद करते है। जहां भी आपको मेरी मदद लगे आप बिल्कुल कह सकते हैं शासन स्तर से आप निर्धन परिवारों की मदद के लिए मुझ से जो सहयोग चाहेंगे में सदा तैयार रहूंगा और साथ ही अपनी और से आष्टा युवा संघठन संस्था को 25000 रुपए की मदद प्रदान करता हु। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की बधाई प्रदान करता हु। वही राय सिंह मेवाड़ा ने कहा कि मैं भी संगठन का सदस्य हूं ये संगठन हमेशा लोगों की मदद करता है कोरोना काल में भी संगठन द्वारा सबकी मदद की गई हर प्रकार की आपदाओं में ये संघठन मानव सेवा करता है में इस संगठन की प्रशंसा करता हु एवंआप सभी को रक्षा बन्धन पर्व की शुभकामनाए प्रदान करता हु। आयोजन को जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पार्षद तेज सिंह राठौर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव सोनी पांचम ने भी सम्बोधित किया। साथ ही संजीव सोनी ने अपनी और से 5000रु की राशि भी मानव सेवा के लिए संगठन को प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कुशलपाल लाल ने किया एवं आभार संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रोहित तोमर, अभिषेक पाटीदार, जितेन्द्र परमार ,विक्रम कुमावत,बालमुकुंद कुशवाहा, पवन रांका, भविष्य राठौर, पवन यादव, राजेश राजपूत, आनंद शर्मा अनिल कुशवाह आदि सदस्य उपस्थित रहे
*जन शिकायतों का होना चाहिए स्थाई समाधान- विधायक अनिल यादव* कोसली, 21 अगस्त। कोसली के विधायक अनिल यादव ने आज जाटूसाना खंड कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए। एक बार जो समस्या उनके सामने आई हुई है, उसका फिर से दोहराव ना हो। विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन शिकायतों का निवारण करवाने के लिए समाधान शिविर की व्यवस्था लागू की है। यह तभी सफल हो पाएगी, जब जन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन शिकायतों का निराकरण किए जाने के बाद एक बार उसकी फिर से पड़ताल करें। इस कार्य में जिला प्रशासन या उनकी तरफ से अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह अवश्य की जाएगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे हर सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनका एकमात्र मकसद जनता की शिकायतों को कम करना है। इस अवसर पर बीडीपीओ कविता, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ———
22/08/2026
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
भीकनपुर में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत थाने के मुहाने पर चोरों का धावा, छह घर खंगाले; नकदी, बैटरियां और ट्रैक्टर का हिच ले गए बदमाश कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए। वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौ
22/08/2026
चिल्हाटी में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत झोलाछाप डॉक्टर्स पर अन्धविश्वास को बढ़ावा देने खड़े हुए गंभीर सवाल
22/08/2026
अमझेरा में चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!