ताज़ा खबर

चिचिरदा में छात्राओं को मिला सायकल, बालिकाओं के चेहरे मे आई ख़ुशी

शासकीय हाई स्कूल चिचिरदा में 9 वीं की 23 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ दाऊलाल साहू ने कहा कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओ के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस योजना से छात्राओं को काफी फायदा हुआ है। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती है। पहले कई बेटिया स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी है। ये समाज और बेटियों के शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है। वही, छात्राओं ने कहा कि साइकिल मिलने से बहुत खुशी हो रही है। अब उनके समय की बचत होगी। साथ ही स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी। साइकिल मिल जाने से समय की बचत के साथ घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा। इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोती पैकरा सदस्य बुदेश्वर पैकरा, दिनेश यादव, देवनारायण वर्मा प्रभारी प्राचार्य डॉ दाऊलाल साहू शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!