रायबरेली के आधुनिक रेल कोच कारखाना आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ताबड़तोड़ चोरियां।
रक्षाबंधन की छुट्टी पर कर्मचारी अपने गांव घर जाने के परिणामस्वरूप उनकी अनुपस्थिति में चार दिनों के अंतराल में लगभग 25 आवासीय कालोनी को बनाया गया निशाना।
रायबरेली -रायबरेली जिले के आधुनिक रेल कोच कारखाना आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी चुनौती देते हुए चार दिनों के अंतराल में लगभग 25 आवासीय कालोनी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं घटित हुई जिसमें लगभग नकदी गहने जेवरात सहित 50 लाख की चोरी का अनुमान बताया जा रहा है। रक्षाबंधन की छुट्टी पर अपने अपने गांव घरों को गये कर्मचारियों के टाइप 2 व टाइप 4 को निशाना बनाते हुए उनकी अनुपस्थिति में उक्त चोरी की घटनाएं घटित हुई। रेल कोच कारखाना आवासीय परिसर के मेन गेट पर आर पी एफ सहित विभिन्न कंपनियों के सुरक्षा गार्ड मौजूद रहने के बावजूद ऐसी घटनाओं का घटित होना वास्तव में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी चुनौती देना है। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार उक्त प्रकरण पर जांच करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की बात कही। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार












