
छात्रा से चाय वाले ने की छेड़खानी, हुई पिटाई
फरीदपुर। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ चाय वाले ने छेड़खानी की। छात्रा के परिजनों ने आरोपी चाय वालों को पकड़कर जमकर पीटा। कस्बे के एक मोहल्ला की रहने वाली छात्रा कोचिंग पढ़ने जाती थी, तो वही रास्ते में चाय बेचने वाला दुकानदार छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी ने छात्रा को कोचिंग जाते समय रास्ते में रोक कर अपना मोबाइल नंबर कागज में लिखकर थमा दिया। छात्रा के पीछे आ रही उसकी बहन ने घटना देखी तो उसने घर पर जानकारी दी। कोचिंग के वक्त छात्र के साथ उसके परिजन भी पीछे से आ रहे थे। तभी आरोपी ने छात्रा का फिर से हाथ पकड़ लिया। तभी उसके परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद




