
भाजपा सदस्यता अभियान में फलोदी विधायक एवं जनप्रतिनिधियो की मोजुदगी में कार्यशाला हुई सम्पन्न
फलोदी 26.08.2024 भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले की सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल की अध्यक्षता में फलोदी में सम्पन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर जिले की कार्यशाला सिटी पांईन्ट होटल, फलोदी में हुई, कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मीडिया प्रभारी बुरड़ ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यशाला में प्रदेश के पूर्व महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले के प्रभारी डॉं. महेन्द्र कुमावत, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई एवं सदस्यता अभियानत के जिला संयोजक नरपतसिंह रिड़मलसर मंचासीन रहे एवं वचुर्अली केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत भी इस बैठक से जुडे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पालीवाल ने कार्यकर्ताओं व अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुसार जो लक्ष्य हमारे जिले को मिला है हम उसको मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने अभियान के लिए जिले में की गई जिले से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों में पार्टी के सदस्य बनाने का आव्हान करते हुए अपने जिले में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है।

बैठक को वचुर्अली केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सम्बोधित करते हुवे कहां कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। ऐसी पार्टी का सदस्य बनने के लिए सभी अपने को गौरवान्वित महसुस करते हैं अभियान में सभी को बढ़चढक़र भाजपा का सदस्य बनना है और बनाना है। हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है। हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाते हुए पार्टी से जोड़ना है। जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जाएगा वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी कार्य को मिशन के रूप मे काम करता है। उन्होने आगे कहां कि हम सभी पूर्व में सदस्य बने हुए है लेकिन हमारी भी सदस्यता 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी अर्थात हमें 1 सितंबर को पुनः भाजपा का सदस्य बन कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है और साथ ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र चाहे वह मंडल हो चाहे बूथ स्तर समाज के सभी वर्गों के साथ घर-घर संपर्क कर उन्हें भी पार्टी की रीति नीति, राष्ट्रवाद पर चर्चा कर पार्टी का सदस्य बनने हेतु प्रेरित करना एवं सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पशी हो।
मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व महामंत्री जगबीर छाबा ने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा कर इसका शुभारंभ करेंगे। उसी दिन बूथ कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अधिकतम सदस्यों का पंजीयन अवश्य करें।
फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अभियान के दौरान शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रदेश के हर भौगोलिक क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा तथा अभियान के दौरान हम कमजोर और मजबूत हर तरह के बूथों पर फोकस करेंगे इस हेतु राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की बैठक हो गई है एवं जिला बैठक के बाद मण्डल स्तर तक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
प्रदेश मंत्री एवं जोधपुर देहात उत्तर जिला प्रभारी डॉं महेन्द्र कुमावत ने कहां कि जोधपुर देहात उत्तर जिले में यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।
सदस्यता अभियान के जिले संयोजक नरपतसिंह रिड़लमसर ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणामों के दृष्टिगत हर बूथ का विश्लेषण किया है और इस अभियान के दौरान हम कमजोर और मजबूत हर तरह के बूथों पर फोकस करेंगे। आज सदस्ता अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न होने के पश्चात् 27 एवं 28 अगस्त 2024 को जिले के सभी मंडलो की कार्यशाला सम्पन्न होगीं। जिसमें एक मुख्य वक्ता, एक समन्वयक और दो प्रभारियों को इस सदस्यता अभियान हेतु जिला भाजपा से भेजा जायेगा। इसके बाद 31 अगस्त 2024 को जिले के सभी बूथों पर एक ही दिन सदस्यता अभियान कार्यशाला सम्पन्न होगी। सदस्यता अभियान विभिन्न चरणों में संचालित होगा तथा उन्होने सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा भी कार्यकर्ताओं के सामन रखी। मंच संचालन जिला महामंत्री जगदीश विश्नोई ने किया।
इस अहम बैठक में रेखाकंवर, विक्रमादित्यसिंह, लादूराम ढाका, मदन पालीवाल, सुखराम जाणी, लिच्छुदेवी, सुनिल कुमार बुरड़, दिनेश सियाग, जिला कार्यालय मंत्री श्याम काछवाणी, रतनसिंह भाटी बाप, देचू प्रधान सिमरथाराम मेघवाल, नगरपरिषद फलोदी नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, सुरेश समारिया, अशोक विश्नोई, गवरादेवी व्यास, केवलराम मेघवाल, हरूराम भील, रामनारायण जांगू, मुरलीधर तंवर, जगदीश मेघवाल, मुकेश भील, अनामिका थानवी, हमीराराम मेघवाल, मोती पुरोहित, देवकिशन सोनी, देवप्रकाश भार्गव, माणक सुथार, मुकेश विश्नोई, स्वामी बालकिशन, शिवकुमार व्यास, शंकरलाल माचरा, ठाकुरलाल पालीवाल, हरनारायण पालीवाल, किशनसिंह भाटी, कानसिंह आसरलाई, एडवोकेट रविकुमार पालीवाल, अमृतलाल पालीवाल, ओमप्रकाश जगीया मोखेरी, शांतिलाल शर्मा, पूर्व प्रधान हेमाराम प्रजापत, पूर्व प्रधान भंवरसिंह इन्दा, कैलाश कडवासरा, बाबुलाल गर्ग, करणसिंह गोगादेव, पार्षद मुरलीधर पुरोहित, चतुर्भुज सोनी, यशपाल कोठारी, जुगलकिशोर गुचिया, सुनिल व्यास, गजेन्द्र जोशी, हितेश थानवी, भरत मेघवाल, सुखराम दमामी, जगदीश पालीवाल एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
फलोदी वन्दे भारत न्यूज़ रिपोर्टर श्यामलाल 9024706599 न्यूज़ वा खबर लगाने हेतु सम्पर्क करें










