जिला खेल अधिकारी श्रीमती मधु चौहान ने बताया कि देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष में आम जनता की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए खेल गतिविधियो का आयोजन 26 अगस्त 2024 से शुरू हुआ। जिला खेल अधिकारी श्रीमती मधु चौहान ने बताया कि खेल सप्ताह के तीसरे दिन महाराव उम्मेदसिंह स्टेड़ियम नयापुरा, कोटा पर प्रातः 8ः00 बजे से बालक और बालिका वर्ग कुश्ती तथा मल्टीपरपज खेल संकुल, गुमानपुरा के इन्डोर स्टेडियम पर बेडमिटंन प्रतियोगिता करवाई गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अति. जिला कलक्टर (सीलिंग) श्रीमती कृष्णा शुक्ला रही। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती मुध चौहान, से.नि पूर्व जिला खेल अधिकारी श्री अब्दुल अजीज पठान, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र सचिन पाटौदिया, स्काउड गाईड के पूर्व मंड़ल सचिव यज्ञदत्त हाड़ा, अन्तराष्ट्रीय पहलवान रविन्द्र कुमार, अशोक गौतम वुशु कोच कुश्ती के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बेड़मिटंन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान राहुल शर्मा प्रिसिंपल मल्टीपरजप स्कूल, श्रीमती रीना कुमारी जिला समन्वयक शिक्षा विभाग, खेल प्रभारी श्री शिवराज जी, नरेश शर्मा वार्ड पार्षद ने बेडमिटंन खेल का शुभारंभ किया। श्रीमती कृष्णा शुक्ला ने फिट इण्ड़िया शपथ दिलाई एवं कहा कि भारत की प्रचीन खेल कुश्ती जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हमे आगे बढ़ाना है। प्रारंभ में राष्ट्रीय खिलाड़ी गुजंन शर्मा व विन्तोष व दिव्या शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कुश्ती में बालक वर्ग में 50 तथा बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में 35 से 40 कि.ग्रा में नवीन बोयत विजेता व राजवीर सिंह उपविजेता, 45 से 50 कि.ग्रा में मनीष गुर्जर विजेता व विषेश उपविजेता तथा 50 से 55 कि.ग्रा में नवीन गुर्जर विजेता, कुशाल बोयत उपविजेता, 60 से 65 कि.ग्रा में दीपक गुर्जर विजेता व हर्षित भारद्वाज उपविजेता, 65 से उपर कि.ग्रा में गुजन शर्मा विजेता व राकेश मीना उपविजेता रहा। इसी क्रम में बालिका वर्ग में 30 से 35 कि.ग्रा में नदंनी विजेता व सपना उपविजेता तथा 35 से 40 कि.ग्रा में खुशी यादव विजेता व एश्वर्या उपविजेता व 40 से 50 कि.ग्रा में पलक सैन विजेता व कोमल उपविजेता व 50 से 60 कि.ग्रा में दिव्या शर्मा विजेता, भूमिका गोचर उपविजेता तथा 60 से 70 कि.ग्रा में बिन्तोष योगी विजेता व हर्षिता खटाणा उपविजेता रहे। मल्टीपरपज खेल संकुल, गुमानपुरा के इन्डोर स्टेडियम पर आयोजित हुई बेडमिटंन प्रतियोगिता कुल 40 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में अमन खांन विजेता, रूपेश गुप्ता उपविजेता रहें। इसी प्रकार बालिका वर्ग मे पल मीना विजेता तथा सुनेना उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह पर पारितोषित दिया जाएगा। प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चात् सभी खिलाड़ियो को अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम समन्यवयक यज्ञ दत्त हाड़ा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। खेल सप्ताह के चौथे दिन दिनांक 29.08.2024 को भारत रत्न मेजन ध्यान चंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन रामदास नगर चौराहा, पूनम कॉलोनी, स्टेशन रोड़, कोटा पर पर किया जाएगा।
Read Next
23/07/2026
जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी संदीप गुप्ता ने ललतारो पुल पर जर्जर एवं टेढ़े विद्युत खम्भे को लेकर प्रशासन और UPCL को सौंपा ज्ञापन, दुर्घटना से पूर्व कार्रवाई की मांग
23/07/2026
दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट में छात्रों पर लाठी चलाने वाले यह चेहरे कौन है?
23/07/2026
गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी लखीमपुर खीरी आखिर कब होगी प्रतिबंधित वन उपज के माफियाओं पर कार्यवाही या वन विभाग के अधिकारी सिर्फ खुदरा गरीब कटरुआ बेचने वाले विक्रेताओं पर डंडा चलाकर कर लेंगे इस अवैध व्यापार की इतिश्री आखिर कैसे इतनी बड़ी मात्रा में आयात हो रहा इस प्रतिबंधित वन्य उपज और गोला सब्जी मंडी बनी जिले की कटरुआ हब आखिर कहां से यह प्रतिबंधित वन्य उपज पहुंचती हैं थोक विक्रेताओं तक? आर ओ गोला रेंज और डी एफ ओ आखिर क्यों साधे है इस व्यापार पर चुप्पी?
23/07/2026
गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी आखिर क्यों नहीं हो रही प्रतिबंधित वन्य उपज के बड़े थोक व्यापारियों पर कार्यवाही वन विभाग आखिर इस मामले में क्यों साधे है चुप्पी आखिर कैसे खुले आम रोड पर बिक रहा है प्रतिबंधित वन्य उपज कटरुआ जो कि जंगली पशुओं का आहार है और पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण घटक है?
23/07/2026
अजय खटीक बने एन,एस,यू,आई ,कटनी के जिला अध्यक्ष कांग्रेस जनों में खुशी का माहौल
23/07/2026
*हेडलाइन:* एसटी महामंडळ ने फिर बढ़ाया किराया डेढ़ साल में दूसरी बार मार, यात्रियों की जेब पर कैंची *मुंबई:* राज्य सरकार महिला और वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में रियायत देने का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर एसटी महामंडळ की लगातार बढ़ रही किराए की मार से आम यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। जनवरी 2025 के बाद अब एक बार फिर एसटी के किराए में बढ़ोतरी लागू की गई है। यानी महज डेढ़ साल में एसटी के किराए में ये दूसरी बढ़ोतरी है। *कितनी हुई बढ़ोतरी?* एसटी महामंडळ ने जनवरी 2025 में यात्री किराए में _14.94%_ की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद अब _17 जुलाई से फिर 13.56%_ की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। दोनों बढ़ोतरी मिलाकर डेढ़ साल में कुल किराया _28.50%_ तक महंगा हो गया है। *किस पर पड़ेगा असर?* गांव-देहात में किसान, छात्र, मजदूर और छोटे व्यापारी रोजमर्रा के सफर के लिए सबसे ज्यादा एसटी पर निर्भर हैं। लगातार हो रही बढ़ोतरी से राज्य के इन यात्रियों के बजट पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। महिलाओं और बुजुर्गों को दी जा रही यात्रा रियायतों का स्वागत तो हो रहा है, लेकिन कई यात्रियों का कहना है कि इन योजनाओं का आर्थिक बोझ दूसरे यात्रियों पर डाला जा रहा है। *बढ़ोतरी ही एकमात्र रास्ता?* एसटी महामंडळ का कहना है कि मेंटेनेंस और मरम्मत का खर्च बढ़ गया है, इसलिए किराया बढ़ाना पड़ा। लेकिन यात्री सवाल उठा रहे हैं कि हर बार नुकसान की भरपाई किराए बढ़ाकर करना सही है क्या? प्रबंधन की खामियां दूर करने और आय के वैकल्पिक स्रोत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। यात्री संगठनों की मांग है कि एसटी सेवा आर्थिक रूप से मजबूत भी रहे और आम लोगों के लिए किफायती भी, इसके लिए राज्य सरकार और महामंडळ को संतुलित नीति बनानी चाहिए। *आगे और महंगाई का डर* एसटी का किराया बढ़ने के बाद निजी बसों और अन्य यात्री वाहनों द्वारा भी किराया बढ़ाए जाने का डर है। अगर ऐसा हुआ तो नियमित यात्रियों को दोहरा आर्थिक झटका लग सकता है। इसी वजह से इस बढ़ोतरी पर फिर से विचार करने की मांग उठ रही है।
23/07/2026
2008 के बाद विवाह करने वाले सावधान, विवाह पंजीयन नहीं कराया तो लग सकता है 25000/ तक का जुर्माना
23/07/2026
रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिली ऐतिहासिक सौगात – गोपाल भार्गव
23/07/2026
नीट पेपर लीक को लेकर युवाओं ने जुलूस निकाल व सपा ने धरना दे किया प्रदर्शन राठ (हमीरपुर)। नीट पेपर लीक के मामले को लेकर बुधवार को छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। वही बीती शाम सपाइयों ने अंबेडकर चौराहे में प्रदर्शन कर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की मांग की। कस्बे के अंबेडकर चौराहे पास स्थित एक धर्मशाला के बाहर से दर्जनों की तादाद में हाथों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्र छात्राओं ने जुलूस निकाला। अंबेडकर चौराहा, बजरिया, रामलीला मैदान से होते हुए छात्र छात्राओं का विरोध प्रदर्शन रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान युवा हाथों में बैनर लिए चल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान नीट की तैयारी कर रही छात्रा प्रिन्सी ने कहा कि देश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन घटनाओं से कई छात्र छात्राएं आत्म हत्या जैसे कदम उठा चुके हैं। कहा कि सरकार को सख्त कानून बनाकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिव्या, संदीप, भरत कुमार, सतीस कुमार, यश, सक्षम समेत अनेक युवा मौजूद रहे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव जी के गिरफ्तार होने पर अनिश्चित नगर के अंबेडकर चौराहे पर सपाइयों द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन राठ में सपा नेत्री राजपूत चंद्रवती वर्मा, नगर अध्यक्ष मेराज राईन, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुखसिंह यादव, यादवेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, अवधेश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, फौजी महेश यादव अवधेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
23/07/2026
एमपी को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेगे कमान
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

ट्रांसफर रुकवाने AI से बनाया प्रभारी मंत्री के नाम का फर्जी पत्र, कलेक्टर की नजर पड़ते ही खुला राज, कर्मचारी निलंबित
23/07/2026

*उपायुक्त आर.के. खूंटे ने किया सोनहत जनपद का निरीक्षण, जंगल कैफे और आजीविका गतिविधियों की सराहन*
23/07/2026

दिल्ली से उठी आवाज उदयपुर तक पहुंची: NEET छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, बच्चे के साथ पहुंची महिला ने खींचा ध्यान
23/07/2026

ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ‘ਤੇ ਕੀਤੇ ਭਾਰੀ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਿਖੇਧੀ
23/07/2026

हरैया में शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल: एक दिन पहले बंद कराया गया अवैध स्कूल अगले ही दिन फिर से शुरू
23/07/2026

बस्ती: 80 साल के बुजुर्ग पर जानलेवा हमला; रामापुर के पास दबंगों ने की थी क्रूरता, महीनों कोमा में रहने के बाद होश में आए पीड़ित ने खोले राज़।
23/07/2026

गाजण माता धाम पर दिन भर चली भजन संध्या शाम 7 बजे मुसलाधार बरसात से डांम हुआ धाराशाही जन हानी नहीं,
23/07/2026

CG.वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, फॉरेस्ट रेंजर की मौत, आठ लोगों की हालत गंभीर
23/07/2026

पलिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, पलिया विधायक बोले— ऐसी जीत दर्ज करें कि विपक्ष टिकट मांगने से पहले सोचे
23/07/2026

सिंगरौली:परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई ओवरलोड व खुले में परिवहन करने वाले वाहनों पर विभाग की कार्रवाई, 10 लाख से अधिक का राजस्व वसूला।
23/07/2026

गोला गोकर्ण नाथ अखबारों और मीडिया में एक सप्ताह से चल रही खबरों के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा प्रतिबंधित वन्य उपज और जंगली पशुओं का आहार कटरुआ का व्यापार क्यों सिर्फ खुदरा विक्रेताओं को धमकाने और बड़े व्यापारियों को राहत दे रहा वन विभाग आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कैसे और कहां से आ रहा कटरुआ
23/07/2026
Check Also
Close
- एसटी महामण्डल ने फिर बढ़ाया किराया23/07/2026








