A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर 76 में 45 राजस्व गांवों में ग्राम सभा सम्पन्न

बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर 76 में 45 राजस्व गांवों में ग्राम सभा सम्पन्न

उदवंतनगर। प्रखंड क्षेत्र में बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए गांव गांव में सभाएं कर लोगों को सर्वे से संबंधित जानकारी दी जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के करीब तीन चौथाई गांवों में सर्वे को लेकर ग्राम सभा आयोजित की जा चुकी है। बिहार विशेष सर्वेक्षण के सहायक निदेशक गौरव मौर्या ने बताया कि उदवंंतनगर अंचल के तहत आने वाले 76 राजस्व गांवों में से 45 राजस्व गांवों में ग्राम सभा सम्पन्न हो चुकी है । ग्राम सभाओं के माध्यम से सर्वे को लेकर जानकारियां दी जा रही है।जल्द ही सभी राजस्व गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर ली जायेगी।सभी लोगों से प्रपत्र 2 व 3 (1) में साक्ष्य के रूप में जमीन से संबंधी दस्तावेज एवं अन्य कागजात की मांग की गई है। बताते चलें सभी राजस्व गांवों में 16-30 अगस्त के बीच ग्राम सभा आयोजित किया जाना था।

Back to top button
error: Content is protected !!