A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

नये थाना प्रभारी का पदग्रहण….. थाना सरसींवा

सारंगढ़ संवाददाता- चित्रसेन घृतलहरे  नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में स्थित सरसीवां थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में भगवती प्रसाद कुर्रे ने पदभार ग्रहण किया। नए थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता अपराध को रोकना है।IMG 20240901 WA0082

साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध शराबो में अंकुश लगाना है। एवं घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए आम जनता का सहयोग बहुत ही जरूरी है। बिना लोगों के सहयोग से कोई भी छोटी या बड़ी अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता हैं। इसलिए क्षेत्र में हों रहें अपराध को रोक लगाने के लिए मुझे जनता के बीच जाना होगा। इसलिए लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। तभी ऐसी छोटी-बड़ी घटनाओं को खत्म किया जा सकता है। सरसीवां के नए थाना प्रभारी ने कई वर्षों से अपनी सेवा देता आ रहा हैं। उसके बाद शनिवार शाम को सरसीवां थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!