ताज़ा खबर
बरेली। पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के नाम पर पहले युवक ने महिला का हमदर्द बनकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इन्कार कर दिया।
संबंध बनाने के बाद किया शादी से इन्कार, रिपोर्ट
संबंध बनाने के बाद किया शादी से इन्कार, रिपोर्ट
बरेली। पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के नाम पर पहले युवक ने महिला का हमदर्द बनकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इन्कार कर दिया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहनी वाली विवाहिता ने बताया कि कांधरपुर निवासी सोनू सागर उसके पति का मित्र था। पति-पत्नी में विवाद होने पर वह दोनों का सुलह समझौता कराता था। शादी का झांसा देकर उसने कई बाद संबंध बनाए। बरगलाकर उसने पति से भी संबंध विच्छेद करा दिया। दो माह तक घर में रखने के बाद 30 मार्च को उसे कमरे पर छोड़ गया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। शादी की बात करने पर उसने घरवालों के राजी न होने की बात कहकर इन्कार कर दिया।
[yop_poll id="10"]









