
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, पिटाई
बरेली। कैंट इलाके में महिला से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर देवर की पिटाई कर दी। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी तभी दीपक वाजपेयी घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। पति और देवर ने दीपक वाजपेयी को भगाया। सोमवार को दीपक वाजपेयी, अभय वाजपेयी और आदर्श वाजपेयी घर की तरफ लाठी-डंडे लेकर आ रहे थे तभी उन्हें रास्ते में देवर मिल गया। देवर पर इन लोगों ने हमला कर दिया। जातिसूचक टिप्पणी कर उसकी पिटाई कर दी।










