ताज़ा खबर
उधार दिए रुपये मांगे तो तलवार से किया हमला
उधार दिए रुपये वापस मांगे तो साले ने बहनोई की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने जा रही बहन पर तलवार से हमला कर दिया।
उधार दिए रुपये मांगे तो तलवार से किया हमला
बरेली। उधार दिए रुपये वापस मांगे तो साले ने बहनोई की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने जा रही बहन पर तलवार से हमला कर दिया। सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गणेश नगर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके साले सुनील ने करीब एक साल पहले पांच हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर सुनील ने मारपीट की। पत्नी गुड़िया शिकायत करने जा रही थी तभी सुनील, उसकी पत्नी प्रभा और बेटे हिमांशु ने पिटाई की। तलवार से गुड़िया पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में बेटे इशू की भी अंगुली कट गई। गुड़िया के सिर में चोट आई
[yop_poll id="10"]











