
कोरबा:- पाली वन मंडल के धारपखना-घुईचुआ सर्किल क्षेत्र में बुधवार रात हाथी के हमले से 60 वर्षीय ग्रामीण मेवा राम धनवार की मौत हो गई। घटना के समय हाथी अचानक सड़क पर आ गया और मेवा राम को अपने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह वही हाथी है जिसने पहले कोरबा के जंगलों में तीन लोगों की जान ली थी और अब पाली क्षेत्र में पहुंचा है। कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा और आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है ताकि लोग सतर्क रहें। हाथी के बिंझरा की ओर बढ़ने की सूचना है।










