ताज़ा खबर

मोबाइल फोन हैक कर 2.95 लाख रुपये उड़ाए

युवक का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने 2.95 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से कर जांच की मांग की।

मोबाइल फोन हैक कर 2.95 लाख रुपये उड़ाए

बरेली। युवक का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने 2.95 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से कर जांच की मांग की। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहतरपुर निवासी मोहम्मद फैजयाब ने बताया कि दो सितंबर की रात लगभग आठ-नौ के बीच उसका मोबाइल फोन अचानक हैंग होने लगा। उसे लगा कि फोन में कोई दिक्कत है। उसने सिम निकाल दी। जब दोबारा सिम को डाला, तो मेसेज के जरिए जानकारी मिली कि उसके मोबाइल फोन से 2.95 लाख रुपये कई नंबरों पर भेज दिए गए। युवक ने एसएसपी से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है। संवाद

Back to top button
error: Content is protected !!