A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे गीधा मे सैकड़ों लोगो के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया

विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे गीधा मे सैकड़ों लोगो के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया

आरा/बडहरा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलाये जाने वाला विशेष सदस्यता सप्ताह अभियान के अंतर्गत बुधवार को बड़हरा विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल अंतर्गत गीधा पंचायत शक्तिकेन्द्र पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया।
विशेष सदस्यता अभियान सप्ताह के तहत बड़हरा विधायक द्वारा मोबाईल से मिस्ड काॅल और लिंक द्वारा सैकड़ों लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवाया गया।उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि दो सितम्बर से भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 25 सितम्बर तक चलेगा, जिसके तहत मोबाईल और आँफलाईन द्वारा पार्टी का सदस्य बन सकेंगे।बड़हरा विधानसभा मे सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है।इसलिए पार्टी द्वारा 11 से 17 सितम्बर तक एक सप्ताह मे पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बड़हरा विधानसभा में निश्चित रुप से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा और सबसे अधिक सदस्य इस विधानसभा से बनेंगे।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता सह प्रभारी व बड़हरा विधानसभा सदस्यता प्रभारी वंदना राजवंशी ने कार्यकताओ और आम जनता को भाजपा का सदस्य बनने के तरीको को बताया। उन्होने 8800002024 नम्बर पर मिस्ड काॅल और नमो एप्प सहित ऑफलाईन से भाजपा का सदस्य बनाने के बारे मे विस्तार से बताया।उक्त अवसर पर सरपंच सोनु पासवान, संजय चौधरी, सन्नी कुमार, भीम कुमार, आकाश कुमार, अनंत देव, रतन साव, रघुवीर सिंह भगत सहित सैंकड़ो लोग शामिल हो कर भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!