
एएमयू में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया 
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विभागों , कॉलेजों , स्कूलों और इकाइयों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत लोगों में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं । एएमयू के डॉ . जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के छात्रों , शिक्षकों और कर्मचारियों ने 2 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया । कॉलेज के प्राचार्य प्रो . आर . के . तिवारी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और कॉलेज रिसेप्शन पर हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया । शिक्षकों , छात्रों और आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई । एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसमें छात्रों ने प्लास्टिक मुक्त भारत की कल्पना की । प्रतियोगिता में आतिफा खातून ( प्रथम ) , भारती यादव ( द्वितीय ) विजेता रहीं ।




