A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

कालोनी में जलभराव से इगलास के लोग परेशान

जिला संवाददाता

‘ कालोनी में जलभराव से इगलास के लोग परेशानIMG 20240831 214959 2

 

इगलास । क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नाले का जल स्तर बढ़ गया है । जिसके चलते नाला ओवरफ्लो हो गया और रामनगर कालोनी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । जलभराव स्थानीय निवासियों के लिए परेशानियों का कारण बना है और इससे दैनिक जीवन को भी अस्त – व्यस्त हो गया है । समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को लोगों ने रोड जाम करके प्रदर्शन किया । पिछेल तीन दिनों से हुई बारिश चलते कस्बा के गौंड़ा मार्ग व बरसाती नाले के मध्य स्थित रामनगर कालोनी में जलप्लावित गई । आक्रोशित महिला , बालक व पुरुषों ने शनिवार की सुबह गौंडा मार्ग को जाम कर दिया । सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज दानवीर सिंह ने लोगों को समझाया । लेकिन लोग समस्या का समाधान न होने तक कुछ जाम खोलने को तैयार नहीं थे । पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया । लोगों का कहना है कि घरों के सामने रास्ते में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है । कुछ घरों में भी पानी भर हुआ है और लोग घरों में कैद हो गए हैं । अगर समय रहते व्यवस्था न हुई तो मकान भी गिर सकते हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!