
आन लाइन जुआ हारने पर छात्र ने पैसा चुकाने के लिए रचा किडनेपिंग का षडयंत्र पुलिस ने किया पूरे प्रकरण का खुलासा और छात्र को किया गिरफ्तार
अलीगढ़ । थाना अकराबाद क्षेत्र में आन लाइन जुआ हारने पर पालिटेक्निक के छात्र अंकित कुमार ने खुद को ही किडनैप करके फिरौती मांगने का षड्यंत्र रच डाला । आपको बता दें कि इस युवक ने अलीगढ़ में एक दोस्त की मदद से हाथ पैर बाँध कर खुद के मोबाइल से वीडियो बना कर रिश्तेदारों को भी सेंड कर दिया । खास है कि युवक ने खुद किडनैपर्स बनकर मोबाइल पर ही एक लाख रुपए की फिरौती मांगी । वहीं इस छात्र के किडनेपिंग की सूचना पर पूरे इलाके के साथ साथ पुलिस विभाग में भी हडकंप मच गया और परिजनों की शिकायत के बाद मौके पर एसएसपी , एसपी देहात और सीओ सर्विलांस और एसओजी टीम साथ मौके पर पहुँच गए । इधर इलाका पुलिस व आलाधिकारी मामले की जांच पड़ताल करते हुए इस छात्र की तलाश में जुट गए और महज 12 घंटे में पुलिस ने किडनेपिंग का खुलासा करते हु षड्यंत्र रचने बाले छात्र को हिरासत में लिया साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आन लाइन जुआ हारने पर छात्र ने पैसे की भरपाई के लिए किडनेपिंग का षडयंत्र रचा था । सूत्रों की मानें तो ये छात्र अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के गाँव केलनपुर का है ।











