
बिजली तार टूटने से पोल्ट्री फार्म मे लगी आग
अम्बेडकर नगर
मंगलवार दोपहर तेज़ हवा के चलते हाई वोल्टेज बिजली तार टूटने के कारण उठी चिंगारी से नवागांव सिंह पुर रोड पर स्थित पोल्ट्री फार्म का कुछ हिस्सा जल गया । जिसकी सूचना तत्काल विद्दुत विभाग को दी गई। मौके पर पहुंच कर विद्दुत विभाग के कर्मचारियों ने तार को ठिकाने लगाया। फार्म मे आग लगाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया गनीमत रही की आग ऊपर ही ऊपर रह गई नीचे तक नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। नीचे तक आग ना पहुचने से कोई हताहत नहीं हुआ। फार्म संचालक मोहम्मद सगीर ने बताया की सिंह पुर रोड पर स्थित मकान के बगल खेत मे करीब 5 मुर्गों का फार्म बना हुआ है।मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास चल रही तेज़ हवाओं मे फार्म के पास गुजर रही बिजली के हाईवोल्टेज तार टूटकर फार्म पर गिर गया।ग्रामीणों की मदद से घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।