
डीएम ने की लोक शिकायत के कुल 8 अपीलीय मामलों की सुनवाई

आरा। जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा शुक्रवार को लोक शिकायत के कुल 8 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें मुख्यतः गृह विभाग से 1 मामले, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से 6 मामले रहे। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित 03 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।वहीं जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय में आयोजित ‘जिला जनता दरबार’ मे 77 लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके समस्यायों के अविलंब निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
[yop_poll id="10"]






