
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। सागर जिले में विभिन्न फायनेन्शियल कंपनियां अपने तरीके से कम कर रही है वहीं कुछ का कुछ लोग फाइनेंस के नाम पर लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। सागर शहर में कुछ ऐसे असमाजिक तत्व घूम रहे हैं जो गरीब लोगों का लोन देने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मेरी नजर में आया जिसे मैं आमजन सतर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। गायत्री फाइनेंस कंपनी के नाम से कुछ लोग लोन दिलाने के नाम पर पैसे लूट रहे हैं। गौरतलब है कि इसमें सागर के आनंद नगर के युवा भी शामिल हैं। बाकी लोग भोपाल के रहने वाले हैं इनमें मुख्य रूप से दीपक मीणा, शुभम मालवीय, और गोपाल पटेल शामिल हैं खास बात है कि गोपाल पटेल मकरोनिया में रहने वाला है। इसके अलावा इनके द्वारा कार्यालय पूर्व मंत्री घर के सामने खोला गया। पुलिस द्वारा इन पर सिर्फ इसलिए करवाई नहीं की जा रही क्योंकि उनके पास
कार्रवाई करने के निर्देश नहीं है। न्यूज में फोटो डाली जा रही है। उन्हीं फर्जी लोगों की है। सावधान रहे, सतर्क रहें।






