A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

चलाकर सैकड़ों लोगो को दिलाई गई लोजपा की सदस्यता

जिलाध्यक्ष ने अभियान चलाकर सैकड़ों लोगो को दिलाई लोजपा की सदस्यता

IMG 20241006 WA0117

आरा। लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया।वहीं पवना थाना अंतर्गत पवार गांव में दिनेश पासवान की अध्यक्षता में अभियान चलाकर लोजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा पवार पंचायत मुखिया विजय कुमार रजक सहित सैकड़ों लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, जिला प्रभारी संजय सिंह, संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के क्रम में रविवार को पवना थाना के पवार गांव के लोगो ने चिराग पासवान के क्रिया कलाप, सुख दुख में जनता से मिलना, बिहार तथा बिहारियो का मान सम्मान दिलाना, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच रखने वाले, भारत का सबसे युवा लोक प्रिय नेता से प्रभावित होकर प्रति दिन लोग पार्टी से जुड़ रहे है। कार्यक्रम में शामिल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने कहा कि 2025 तक घर घर में होंगे लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता। संसदीय बोर्ड कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी चंद समयों में प्रत्येक बिहारियो के दिल में बस गई है और हर युवाओं के चहेता बन गए है चिराग पासवान।अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महासचिव संतोष पासवान ने कहा कि आगामी 2025 में बिहार विधान सभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन का कुल शीट 200 से ऊपर आएगा।बिहार विधान सभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। संसदीय बोर्ड प्रदेश सचिव कामेश्वर पासवान ने भोजपुर जिला कमिटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सराहा।वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय छात्र अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जिस पार्टी में महिला, युवा, छात्र का योगदान हो वह पार्टी ही आगे आने वाला प्रदेश और देश का भविष्य तय करती है जो हमारी पार्टी लोजपा रामविलास में निहित है।वहीं अरविंद ओझा संसदीय बोर्ड जिला उपाध्यक्ष को नए सिरे से पार्टी का भोजपुर जिला प्रवक्ता पद पर मनोनित किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, दिनेश पासवान, संतोष, राजेश साहू, अरविंद ओझा, विकास सिंह, संजू पासवान, अविनाश सिसोदिया, काकू सिंह, रोहित कुमार, विजय पासवान आदि लोग शामिल थे।दूसरी तरफ
लोजपा की सदस्यता लेने वालो में पवार मुखिया विजय कुमार रजक सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!