A2Z सभी खबर सभी जिले की

बड़ावदा में अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बड़ावदा ने हुए अंधे हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हत्यारा पड़ोसी और चचेरा भाई निकला*

IMG 20241016 184145

रतलाम – जिले के ग्राम बड़ावदा पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी की वार्ड नम्बर 5 में सुनिल चौहान की 1-2 दिन पुरानी लाश उसके ही घर में पलंग पर पड़ी हैं। मृतक के भाई अंकित ने बताया था कि वह अपनी मां एवं अपने बच्चों के साथ इंदौर में था जो मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे सूचना मिलने पर परिवार सहित बड़ावदा आया था और देखा कि उसका भाई सुनिल लकड़ी के दिवान पर मृत अवस्था में पडा हुआ था। जिसके गले मे काला निशान दिखाई दें रहा था। मृतक के भाई अंकित ने बताया कि उसे शंका हैं कि उसके भाई सुनिल की किसी ने हत्या की हैं। मृतक के भाई अंकित चौहान की सूचना पर पुलिस ने जीरो पर थाने पर मर्ग दर्ज कर जांच में लिया था।

पुलिस ने जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया था तो कमरे में पलंग पर मृतक के गले में गला घोंटने के निशान पाए गए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद न होकर सिर्फ अटका हुआ था। जिससे किसी अन्य व्यक्ति का आवाजाही हो सकती हैं, पुलिस को घटना स्थल के निरीक्षण एवं परिस्थितीजन्य साक्ष्य के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि 13-14 अक्टूबर की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुनिल चौहान का गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया था। मृतक सुनिल चौहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डाक्टर द्वारा गला घोंटने से श्वास अवरोध होने से मृत्यु होना पाया गया। इसी आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 103(1) BNS में अपराध दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़ावदा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान पारिवारिक सदस्यों एवं आसपड़ोसी से पुछताछ एवं घटना स्थल का निरीक्षण से यह तथ्य सामने आए कि मृतक सुनिल शराब पीने का आदि था जो आए दिन पड़ोसियों को गाली-गलौच कर झगड़ा करता रहता था। कुछ दिन पहले बिजली का खम्भा अपने घर के सामने न लगाने देने की बात को लेकर भी मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में संदिग्ध पाए गए मृतक के पड़ोसी रमेश (46) पिता देवीसिंह चौहान जाति भील निवासी वार्ड क्रमांक 5 बड़ावदा, रवि (25) पिता रमेश चौहान जाति भील निवासी वार्ड क्रमांक 5 बड़ावदा को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पुछताछ की गई तो आरोपी रमेश एवं रवि द्वारा अपराध कबूल करते हुए बताया कि मृतक शराब के नशे में हमें आए दिन परेशान करता रहता था।
जिससे परेशान होकर हमने 13 अक्टूबर 24 की रात्रि करीब 1 बजे रमेश व उसके पुत्र रवि द्वारा प्लास्टिक पाईप (फ्लेक्सीबल) से सुनिल चौहान का गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त एक प्लास्टिक का पाईप (फ्लेक्सीबल) जिससे मृतक का गला घोटकर हत्या की गई थी जप्त किया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक टीएस डावर थाना प्रभारी बड़ावदा, उपनिरीक्षक जेसी कुमावत, राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक एमएल दसोरिया, अलेक्जेण्डर राय, राजेश पानोला, गोपाल सिंह, बालुसिंह की भुमिका रहीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!