?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कार्रवाई: कांठ में महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने में 37 नामजद सहित 100 अज्ञात पर FIR

महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने से नाराज थे गांव दरियापुर के लोग, दो घंटे तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भीड़ ने किया था हंगामा

IMG 20241017 111545
यह फोटो 15 अक्तूबर 2024 की है जब परिजनों व ग्रामीणों ने मृतका सीमा का शव रोड पर रखकर जाम लगाया था (फाइल फोटो)।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने से गुस्साए परिवार के लोगों और ग्रामीणों के द्वारा मृत महिला लाश को सड़क पर रखकर जाम लगाने व हंगामा के आरोप में पुलिस ने 37 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है।

IMG 20241017 111515
15 अक्तूबर 2024 को जाम लगाने आई थी भारी भीड़ (फाइल फोटो)।

मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर का है, यहां की रहने वाली महिला सीमा (36 वर्ष) पत्नी राहुल कुमार की 14 अक्तूबर 2024 की दोपहर उसकी देवरानी सुधा पत्नी सौरभ कुमार ने अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल निवासी भगवानपुर रैनी थाना स्योहार जनपद बिजनौर के साथ मिलकर दरांती और चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। सूचना पाकर पहुंची कांठ पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मृतका सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। इसके बाद पोस्टमार्टम होने पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। लेकिन इस मामले में मृत महिला सीमा के ससुरालियों, मायके वालों और गांव दरियापुर के ग्रामीणों का कहना था कि हत्या के मामले में पुलिस ढिलाई बरत रही है।

इससे गुस्साए ससुरालयों, मायके वालों और ग्रामीणों ने 15 अक्तूबर 2024 की सुबह कांठ में गांव गढ़ी-सलेमपुर के बीच मृत सीमा के शव को सड़क पर रखकर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग को जाम कर दिया था और जमकर हंगामा किया था। पुलिस के लाख समझाने पर भी भीड़ नहीं मानी थी, जिससे करीब दो घंटे तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग जाम रहा था। जिससे मार्ग पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जाम लगा रही भीड़ ने एंबुलेंस तक को निकालने के लिए रास्ता नहीं दिया था।

IMG 20241017 111414
जाम खोलने के लिए बार-बार ग्रामीणों को समझ रहीं थीं सीओ (फाइल फोटो)।

इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कांठ थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार ने जाम लगने वाली भीड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कराई है। इस FIR में पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात जामकारियों पर कार्रवाई की है।

— इन लोगों के खिलाफ नामजद हुई है FIR

महिला सीमा के सबको सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में कांठ  थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार की ओर से मृतका के पति राहुल कुमार, ससुर हरपाल सिंह, देवरा गौरव कुमार, सौरभ कुमार, रामवीर सिंह, सोनाथ सिंह, देवराज सिंह, तेज सिंह, ऋषि पाल सिंह, सुरेश, संजय, रमेश, जागन सिंह, अशोक, रिंकू, मेवाराम, हरदेव सिंह, खूब सिंह, शेर सिंह, लेखराज सिंह, मुकेश कुमार, राजपाल, मेधराज, विनिल कुमार, रामलाल, किशनस्वरूप, महिपाल सिंह, गजेंद्र, बबलू, विशेष कुमार, सोनू, यशोदा, मुनेश, सोमवती, किरन देवी, जयवती, मनोत्रा को नामजद कर 100 अज्ञात के खिलाफ FIR की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!