
।
। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा क्षेत्र की मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के साथ महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विधायक ने उनके द्वारा रचित रामायण के आदर्शों का स्मरण किया। विधायक ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान ग्रन्थ के माध्यम से समाज को धर्म,सत्य और नैतिकता का संदेश दिया है जो आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्श और शिक्षाएं हमे हमेशा सही रास्ते पर की चलने प्रेरणा देती है। वाल्मीकि जयंती के इस पावन अवसर पर विधायक लारिया ने जनता जनार्दन एवं क्षेत्रवासियो को बधाई दी एवं समाज में शांति और सद्भाव की कामना की। इस अवसर भाजपा पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधि गण,पार्षदगण,वाल्मीकि समाज के पदाधिकारीगण,वरिष्ठजन,धर्मप्रेमी बंधुओ सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







