
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अंत्येष्टि सहायता राशि के भुगतान में विलंब करने पर ग्राम पंचायत छिरारी के सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया है। ग्राम पंचायत छिरारी की श्रीमती सुनीता अहिरवार के पति स्व. बलराम अहिरवार की मृत्यु दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को हो गई थी तथा पंचायत सचिव महेंद्र प्रजापति द्वारा 7 दिवस व्यतीत हो जाने के बाद भी परिवार को अंत्येष्टि सहायता राशि 5 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया गया। अतः सचिव के खिलाफ कार्य में लापरवाही के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने निलंबन का आदेश दिया है। अंत्येष्टि सहायता न मिलने का मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर के निर्देश पर छिरारी सरपंच ने श्रीमती सुनीता अहिरवार पति स्व. बलराम अहिरवार के घर पहुंच कर उन्हें अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की।





