A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरदार संमद- खारड़ा बांध जल वितरण की बैठक 25- 26 अक्टूबर को: बैठक में होगा सिंचाई के लिए बांध के पानी के वितरण का निर्णय।

सरदार संमद- खारड़ा बांध जल वितरण की बैठक 25- 26 अक्टूबर को: बैठक में होगा सिंचाई के लिए बांध के पानी के वितरण का निर्णय।

सरदार समद बांध से वर्ष 2024 -25 की रबी फसल की सिचाई के लिए जल वितरण समिति की बैठक 25 अक्टूबर को आयोजित होगी। बैठक जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जल वितरण समिति, सरदार संमद बांध के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग पाली की अध्यक्षता में 25 अक्टूबर की सुबह 11 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र ग्राम पंचायत सरदार संमद में आयोजित की जाएगी।

इसी तरह खारड़ा बांध से वर्ष 2024 -25 की रबी फसल की सिचाई के लिए जल वितरण समिति की बैठक 26 अक्टूबर को आयोजित होगी। बैठक जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जल वितरण समिति खारड़ा बांध के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग पाली की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर की सुबह 11 बजे खारड़ा बांध निरीक्षण गृह में होगी।

IMG20241015133806 01
oppo_1024
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!