छतरपुर, धूमधाम से मनाया गया कायस्थ समाज का दशहरा मिलन समारोह
छतरपुर, आज चित्रगुप्त मंदिर मे कायस्थ समाज के द्वारा दशहरा मिलन समारोह समाज के द्वारा सभी बंधुओ को पान खिला कर बधाई दी और समाज के हित मे होने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा और मंदिर परिसर के विकास के लिए गहन चर्चा की गयी,वक्ताओ मे मंदिर ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष डा राजेश खरे ने समाज के लोंगो को ट्रस्ट के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को समाज के सामने रखा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से अध्यक्ष आदित्य सक्सेना ने समाज के नये बसे हुए परिवारो की सूची बनाकर उन्हें समाज के साथ जोड़कर संगठित करने पर जोर दिया, एड अभिलेख खरे ने युवा शक्ति और मातृशक्ति को आगे आकर समाज हित मे अपना योगदान देने की अपील की, आशीष खरे राजा ने मंदिर परिसर को स्वच्छ व सजावट किया जाये जिससे क्षेत्र मे समाज का गौरव बड़े, कार्यक्रम मे समाज के अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे,अंत मे एड अभिषेक खरे ने सभी आगतुको का आभार प्रकट किया और सभी मंगल कामना सहित आगामी बैठक के बारे मे समाज के बंधुओ को सूचित किया